Rajasthan Safai Karmchari Recruitment 2026: राजस्थान में 24,752 संविदा सफाई कर्मचारी पदों पर भर्ती

Rajasthan Safai Karmchari Recruitment 2026: राजस्थान के बेरोजगार युवाओं के लिए बड़ी भर्ती सामने आई है। राजस्थान स्वायत्त शासन विभाग ने राज्य की 183 नगरीय निकायों में संविदा सफाई कर्मचारी के 24,752 पदों पर भर्ती का विज्ञापन जारी किया है। इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन 15 अगस्त 2026 से 13 अक्टूबर 2026 तक किए जा सकते हैं।

इस भर्ती की खास बात यह है कि इसके लिए कोई न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता निर्धारित नहीं की गई है। अभ्यर्थियों का चयन ऑनलाइन लॉटरी प्रक्रिया के माध्यम से किया जाएगा। भर्ती पूरी तरह संविदा आधारित है और चयनित अभ्यर्थियों को ₹7,410 प्रतिमाह मानदेय दिया जाएगा।

महत्वपूर्ण अपडेट: राजस्थान सफाई कर्मचारी भर्ती में अब अभ्यर्थी बिना अनुभव प्रमाण पत्र के भी आवेदन कर सकते हैं।हालांकि, अनुभव से संबंधित नियम और प्रमाण-पत्र की प्रक्रिया को आधिकारिक नोटिस के अनुसार समझना जरूरी है।

Rajasthan Safai Karmchari Recruitment 2026 Overview

विवरणजानकारी
भर्ती का नामराजस्थान संविदा सफाई कर्मचारी सीधी भर्ती 2026
विज्ञापन संख्या01/2026
विभागस्वायत्त शासन विभाग, राजस्थान
पद का नामसंविदा सफाई कर्मचारी
कुल पद24,752
नगरीय निकाय183
पद की प्रकृतिपूर्ण रूप से संविदा आधारित
आवेदन माध्यमऑनलाइन
आवेदन प्रारंभ15 अगस्त 2026
अंतिम तिथि13 अक्टूबर 2026
आवेदन का अंतिम समयरात्रि 11:59 बजे तक
आयु सीमा21 से 40 वर्ष
आयु की गणना1 जनवरी 2027
शैक्षणिक योग्यताकोई शैक्षणिक योग्यता निर्धारित नहीं
आवश्यक अनुभवनगरीय निकाय में सफाई कार्य का एक वर्ष का अनुभव
चयन प्रक्रियाऑनलाइन लॉटरी
मासिक मानदेय₹7,410

Rajasthan Safai Karmchari Recruitment 2026 Important Dates

राजस्थान सफाई कर्मचारी भर्ती से जुड़ी महत्वपूर्ण तिथियां इस प्रकार हैं:

कार्यक्रमतिथि
विस्तृत विज्ञापन जारी27 जुलाई 2026
ऑनलाइन आवेदन शुरू15 अगस्त 2026
ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि13 अक्टूबर 2026
आवेदन जमा करने का अंतिम समयरात 11:59 बजे तक
आयु की गणना की तिथि1 जनवरी 2027

इसलिए योग्य अभ्यर्थियों को अंतिम तिथि का इंतजार किए बिना अपना आवेदन पूरा कर लेना चाहिए।

Rajasthan Safai Karmchari Vacancy 2026: पदों का विवरण

Rajasthan Safai Karmchari Recruitment 2026 के तहत राजस्थान की 183 नगरीय निकायों में कुल 24,752 पद निर्धारित किए गए हैं। इनमें गैर-अनुसूचित क्षेत्र के 24,277 पद और अनुसूचित क्षेत्र के 475 पद शामिल हैं।

क्षेत्रनगरीय निकायपद
गैर-अनुसूचित क्षेत्र17424,277
अनुसूचित क्षेत्र9475
कुल18324,752

Rajasthan Safai Karmchari Recruitment 2026: निकायवार पद

नीचे भर्ती में शामिल नगरीय निकायों के अनुसार पदों की संख्या दी गई है:

क्र.सं.नगरीय निकायपद
1अजमेर290
2किशनगढ़81
3पुष्कर68
4ब्यावर201
5जैतारण64
6विजयनगर74
7डीडवाना111
8कुचामन सिटी141
9लाडनूं56
10मकराना237
11नांवा20
12परबतसर24
13केकड़ी74
14सरवाड़32
15टोडारायसिंह56
16कुचेरा27
17मेड़ता सिटी71
18मूंडवा36
19नागौर160
20जहाजपुर16
21शाहपुरा (भीलवाड़ा)47
22देवली14
23मालपुरा80
24निवाई42
25टोंक242
26उनियारा14
27आसीन्द30
28भीलवाड़ा296
29गंगापुर41
30गुलाबपुरा58
31माण्डलगढ़24
32अलवर426
33खेड़ली25
34राजगढ़ (अलवर)39
35रामगढ़ (सीकर)109
36बांदीकुई101
37दौसा211
38लालसोट90
39जयपुर4,811
40बगरू100
41चाकसू64
42चौमू183
43जोबनेर60
44किशनगढ़ रेनवाल73
45फुलेरा63
46सांभर64
47शाहपुरा (जयपुर)25
48भिवाड़ी350
49खैरथल103
50तिजारा76
51बहरोड़78
52कोटपूतली148
53विराटनगर25
54बिसाऊ72
55चिड़ावा130
56झुंझुनूं287
57मण्डावा71
58मुकुन्दगढ़42
59नवलगढ़176
60पिलानी96
61सूरजगढ़67
62विद्याविहार44
63खेतड़ी27
64नीम का थाना73
65श्रीमाधोपुर50
66उदयपुरवाटी87
67फतेहपुर248
68खण्डेला30
69लक्ष्मणगढ़ (सीकर)98
70लोसल84
71रींगस90
72सीकर480
73बालोतरा85
74बाड़मेर164
75जैसलमेर149
76पोकरण67
77जोधपुर890
78बिलाड़ा65
79पीपाड़ सिटी89
80फलौदी75
81भीनमाल38
82जालोर98
83बाली39
84खुडाला-फालना63
85पाली287
86रानी37
87सादड़ी67
88सोजत सिटी95
89सुमेरपुर68
90तखतगढ़29
91सांचौर85
92पिण्डवाड़ा26
93शिवगंज5
94सिरोही57
95बयाना75
96भरतपुर450
97भुसावर55
98नदबई50
99वैर40
100डीग76
101कामां82
102कुम्हेर30
103नगर68
104बाड़ी200
105धौलपुर340
106राजाखेड़ा10
107गंगापुर सिटी163
108टोडाभीम51
109हिण्डौन328
110करौली230
111सवाई माधोपुर271
112अनूपगढ़78
113रायसिंहनगर20
114बीकानेर1,084
115देशनोक49
116नोखा110
117श्रीडूंगरगढ़70
118गजसिंहपुर11
119केसरीसिंहपुर17
120श्रीविजयनगर5
121पदमपुर25
122सादुलशहर20
123श्रीगंगानगर318
124श्रीकरणपुर42
125सूरतगढ़100
126भादरा39
127हनुमानगढ़164
128नोहर18
129पीलीबंगा45
130रावतसर82
131संगरिया52
132बीदासर64
133छापर30
134चूरू320
135राजलदेसर33
136राजगढ़ (चूरू)120
137रतनगढ़109
138रतननगर35
139सरदारशहर200
140सुजानगढ़300
141तारानगर50
142बगड़36
143बड़ी सादड़ी28
144बेगूं28
145रावतभाटा10
146कपासन25
147निम्बाहेड़ा110
148आमेट24
149देवगढ़20
150नाथद्वारा57
151राजसमन्द83
152भीण्डर24
153फतेहनगर13
154कानोड़24
155उदयपुर300
156चित्तौड़गढ़187
157अन्ता53
158बारां144
159छबड़ा52
160मांगरोल39
161बूंदी201
162इन्द्रगढ़26
163कापरेन37
164केशोरायपाटन27
165लाखेरी44
166नैनवां17
167अकलेरा31
168भवानीमण्डी51
169झालावाड़70
170झालरापाटन120
171पिड़ावा34
172कोटा1,357
173रामगंजमण्डी66
174सांगोद29
175आबू पर्वत46
176आबू रोड125
177सलूम्बर18
178प्रतापगढ़70
179छोटी सादड़ी25
180बांसवाड़ा64
181कुशलगढ़20
182सागवाड़ा35
183डूंगरपुर72
कुल पद24,752

Rajasthan Safai Karmchari Recruitment 2026 Application Fee

राजस्थान सफाई कर्मचारी भर्ती 2026 में आवेदन के लिए OTR शुल्क निर्धारित किया गया है।

  • सामान्य अथवा अनारक्षित वर्ग: ₹600
  • आरक्षित वर्ग: ₹400
  • दिव्यांग अभ्यर्थी: ₹400

जिन अभ्यर्थियों ने पहले ही One Time Registration (OTR) शुल्क जमा कर दिया है, उन्हें दोबारा शुल्क जमा करने की आवश्यकता नहीं है।

Rajasthan Safai Karmchari Recruitment 2026 Age Limit

इस भर्ती के लिए अभ्यर्थी की न्यूनतम आयु 21 वर्ष और अधिकतम आयु 40 वर्ष रखी गई है। आयु की गणना 1 जनवरी 2027 को आधार मानकर की जाएगी।

आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों को राजस्थान सरकार के नियमों के अनुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी।

आयु संबंधी विवरणसीमा
न्यूनतम आयु21 वर्ष
अधिकतम आयु40 वर्ष
आयु गणना की तिथि1 जनवरी 2027

Age Relaxation

श्रेणीआयु में छूट
राजस्थान के SC, ST, OBC, MBC एवं EWS पुरुष5 वर्ष
राजस्थान की सामान्य वर्ग की महिला5 वर्ष
राजस्थान की SC, ST, OBC, MBC एवं EWS महिला10 वर्ष
विधवा एवं विवाह-विच्छिन्न महिलाअधिकतम आयु सीमा नहीं, लेकिन आयु सेवानिवृत्ति आयु से कम हो
बेंचमार्क दिव्यांग अभ्यर्थीसंबंधित वर्ग की छूट के अतिरिक्त 5 वर्ष
भूतपूर्व सैनिकनियमानुसार छूट

Rajasthan Safai Karmchari Recruitment 2026 Educational Qualification

इस भर्ती की सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि सफाई कर्मचारी पद के लिए कोई न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता निर्धारित नहीं की गई है।

हालांकि अभ्यर्थियों के लिए अन्य पात्रता शर्तें लागू हैं:

  1. अभ्यर्थी राजस्थान का मूल निवासी होना चाहिए।
  2. अभ्यर्थी के पास राजस्थान राज्य की किसी नगरीय निकाय में सफाई कार्य करने का न्यूनतम एक वर्ष का अनुभव होना चाहिए।
  3. सफाई कार्य का अनुभव नगरीय निकाय से संबंधित होना चाहिए।

अभ्यर्थी ने निम्न में से किसी माध्यम से सफाई कार्य किया हो सकता है:

  • नगरीय निकाय द्वारा सीधे नियुक्त होकर।
  • संवेदक अथवा नगरीय निकाय से अधिकृत संस्था के माध्यम से।

बिना अनुभव प्रमाण पत्र के आवेदन से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी

भर्ती से संबंधित अपडेट के अनुसार सभी अभ्यर्थी बिना अनुभव प्रमाण पत्र के भी आवेदन कर सकते हैं। हालांकि अनुभव से जुड़ी पात्रता और प्रमाण-पत्र सत्यापन की शर्तों को आधिकारिक नोटिस के अनुसार पूरा करना आवश्यक है।

सफाई कर्मचारी अनुभव प्रमाण पत्र कहां से बनवाएं?

Rajasthan Safai Karmchari Recruitment 2026 में सफाई कार्य के अनुभव से संबंधित नियम महत्वपूर्ण हैं। अभ्यर्थी के पास राजस्थान के किसी नगरीय निकाय में सफाई कार्य करने का कम से कम एक वर्ष का अनुभव होना चाहिए।

एक वर्ष का अनुभव लगातार होना जरूरी नहीं है। यदि अभ्यर्थी ने अलग-अलग समय पर सफाई कार्य किया है और सभी अवधियों को जोड़ने पर कुल एक वर्ष का अनुभव पूरा होता है, तो ऐसा अनुभव भी मान्य हो सकता है।

यदि अभ्यर्थी ने नगर निगम, नगर परिषद या नगर पालिका में सीधे नियुक्त होकर सफाई कार्य किया है, तो अनुभव प्रमाण पत्र संबंधित नगरीय निकाय के मुख्य नगरपालिका अधिकारी या अधिकृत अधिकारी द्वारा जारी किया जाएगा।

वहीं यदि अभ्यर्थी ने किसी ठेकेदार, संवेदक या अधिकृत संस्था के माध्यम से नगरीय निकाय में सफाई कार्य किया है, तो अनुभव प्रमाण पत्र संबंधित संवेदक या संस्था द्वारा जारी किया जाएगा। इसके बाद प्रमाण पत्र और संबंधित कार्य रिकॉर्ड का नगरीय निकाय से सत्यापन करवाकर सक्षम अधिकारी से प्रतिहस्ताक्षर करवाना भी आवश्यक होगा।

कौन सा अनुभव मान्य नहीं होगा?

किसी निजी होटल, अस्पताल, स्कूल, दुकान, कार्यालय या कंपनी में सामान्य सफाई कार्य करने का अनुभव अपने आप इस भर्ती के लिए मान्य नहीं माना जाएगा। अनुभव राजस्थान के किसी नगरीय निकाय में किए गए सफाई कार्य से संबंधित होना चाहिए।

अनुभव प्रमाण पत्र विभाग द्वारा निर्धारित प्रारूप में ही बनवाना चाहिए।

महत्वपूर्ण: अनुभव प्रमाण पत्र 1 अगस्त 2026 के बाद और ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि से पहले जारी हुआ होना चाहिए। इसलिए पुराने अनुभव प्रमाण पत्र के स्थान पर निर्धारित अवधि में नया प्रमाण पत्र बनवाना होगा।

यदि प्रमाण पत्र में गलत जानकारी दी जाती है या फर्जी अनुभव प्रमाण पत्र प्रस्तुत किया जाता है, तो आवेदन निरस्त किया जा सकता है। इसके साथ ही आवेदक, संबंधित संस्था और प्रमाण पत्र जारी करने वाले व्यक्ति के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई भी की जा सकती है।

Rajasthan Safai Karmchari Recruitment 2026 Selection Process

राजस्थान सफाई कर्मचारी भर्ती में अभ्यर्थियों का चयन ऑनलाइन लॉटरी प्रक्रिया के माध्यम से किया जाएगा।

लॉटरी राजस्थान सरकार के सूचना प्रौद्योगिकी एवं संचार विभाग द्वारा विकसित ऑनलाइन सॉफ्टवेयर के माध्यम से आयोजित की जाएगी। इस भर्ती में कोई लिखित परीक्षा या इंटरव्यू नहीं होगा।

चयन प्रक्रिया का क्रम

पात्र अभ्यर्थियों को निम्न क्रम में लॉटरी प्रक्रिया में शामिल किया जाएगा:

  1. सबसे पहले उसी नगरीय निकाय में एक वर्ष का सफाई कार्य अनुभव रखने वाले पात्र अभ्यर्थियों को लॉटरी में शामिल किया जाएगा।
  2. यदि इसके बाद भी पद खाली रहते हैं, तो उसी जिले की अन्य नगरीय निकाय में एक वर्ष का सफाई कार्य अनुभव रखने वाले पात्र अभ्यर्थियों को शामिल किया जाएगा।
  3. यदि फिर भी पद रिक्त रहते हैं, तो राजस्थान की किसी भी नगरीय निकाय में एक वर्ष का सफाई कार्य अनुभव रखने वाले पात्र अभ्यर्थियों को लॉटरी में शामिल किया जाएगा।

Rajasthan Safai Karmchari Salary 2026

राजस्थान सफाई कर्मचारी भर्ती 2026 में चयनित अभ्यर्थियों को ₹7,410 प्रतिमाह मानदेय दिया जाएगा।

यह मानदेय श्रम विभाग की 13 दिसंबर 2024 की अधिसूचना के अनुसार निर्धारित बताया गया है।

Rajasthan Safai Karmchari Recruitment 2026: आवेदन कैसे करें?

राजस्थान सफाई कर्मचारी भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की प्रक्रिया इस प्रकार है:

  1. सबसे पहले स्वायत्त शासन विभाग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  2. वेबसाइट के Citizen Corner में जाकर Rajasthan Safai Karmchari Recruitment 2026 का नोटिफिकेशन पढ़ें।
  3. इसके बाद SSO Portal पर जाकर लॉगिन करें।
  4. Citizen Apps में उपलब्ध Recruitment Portal पर जाएं।
  5. Rajasthan Safai Karmchari Recruitment 2026 के सामने दिए गए Apply Now लिंक पर क्लिक करें।
  6. जिन अभ्यर्थियों का One Time Registration (OTR) पूरा नहीं है, वे पहले OTR पूरा करें और निर्धारित शुल्क जमा करें।
  7. आवेदन फॉर्म में व्यक्तिगत, शैक्षणिक और अनुभव संबंधी सभी जानकारी सही-सही भरें।
  8. जिस नगरीय निकाय के लिए आवेदन करना है, उसका विवरण ध्यानपूर्वक भरें।
  9. आवश्यक दस्तावेज, लाइव फोटो, हस्ताक्षर और अंगूठे का निशान निर्धारित प्रारूप में अपलोड करें।
  10. सभी जानकारी जांचने के बाद आवेदन फॉर्म सबमिट करें।
  11. आवेदन जमा करने के बाद उसका प्रिंटआउट निकालकर सुरक्षित रख लें।

Rajasthan Safai Karmchari Recruitment 2026 Required Documents

आवेदन करते समय अभ्यर्थियों को आवश्यकतानुसार निम्न दस्तावेज तैयार रखने चाहिए:

  • आधार कार्ड
  • राजस्थान मूल निवास प्रमाण
  • निर्धारित प्रारूप में एक वर्ष का सफाई कार्य अनुभव प्रमाण-पत्र
  • जाति प्रमाण-पत्र, यदि लागू हो
  • OBC/MBC का नवीनतम नॉन-क्रीमीलेयर प्रमाण-पत्र
  • EWS Income and Assets Certificate, यदि लागू हो
  • अनुसूचित क्षेत्र का स्थानीय निवासी प्रमाण, यदि लागू हो
  • स्थायी दिव्यांगता प्रमाण-पत्र एवं UDID कार्ड, यदि लागू हो
  • विधवा अभ्यर्थी के लिए पति की मृत्यु का प्रमाण-पत्र
  • विवाह-विच्छिन्न महिला के लिए सक्षम न्यायालय की डिक्री
  • विवाह पंजीयन प्रमाण-पत्र
  • उत्कृष्ट खिलाड़ी संबंधी मान्य खेल प्रमाण-पत्र, यदि लागू हो
  • भूतपूर्व सैनिक संबंधी प्रमाण-पत्र, यदि लागू हो
  • निर्धारित आकार में हस्ताक्षर अथवा अंगूठे के निशान की JPEG फाइल

Rajasthan Safai Karmchari Recruitment 2026 Important Links

जानकारीलिंक/तिथि
आवेदन शुरू15 अगस्त 2026
आवेदन की अंतिम तिथि13 अक्टूबर 2026
ऑनलाइन आवेदनApply Now
अनुभव प्रमाण पत्र के बिना आवेदन संबंधी नोटिसClick Here
Last Date Extension NoticeClick Here
Official NotificationDownload Here
अनुभव प्रमाण पत्र फॉर्मClick Here
Official Websitelsg.rajasthan.gov.in

Rajasthan Safai Karmchari Recruitment 2026 FAQs

राजस्थान सफाई कर्मचारी भर्ती 2026 में कितने पद हैं?

इस भर्ती के तहत राजस्थान की 183 नगरीय निकायों में संविदा सफाई कर्मचारी के कुल 24,752 पद निर्धारित किए गए हैं।

राजस्थान सफाई कर्मचारी भर्ती के आवेदन कब शुरू हुए?

ऑनलाइन आवेदन 15 अगस्त 2026 से शुरू किए गए हैं।

राजस्थान सफाई कर्मचारी भर्ती 2026 की अंतिम तिथि क्या है?

ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 13 अक्टूबर 2026 रात 11:59 बजे तक है।

संविदा सफाई कर्मचारी को कितना मानदेय मिलेगा?

चयनित अभ्यर्थियों को ₹7,410 प्रतिमाह मानदेय दिया जाएगा।

क्या राजस्थान सफाई कर्मचारी भर्ती में लिखित परीक्षा होगी?

नहीं। अभ्यर्थियों का चयन ऑनलाइन लॉटरी प्रक्रिया के माध्यम से किया जाएगा। लिखित परीक्षा या इंटरव्यू नहीं होगा।

क्या सफाई कर्मचारी भर्ती के लिए शैक्षणिक योग्यता जरूरी है?

नहीं। भर्ती के लिए कोई न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता निर्धारित नहीं की गई है।

क्या एक अभ्यर्थी एक से अधिक नगरीय निकायों में आवेदन कर सकता है?

नहीं। अभ्यर्थी केवल एक नगरीय निकाय के लिए आवेदन कर सकता है।

राजस्थान सफाई कर्मचारी भर्ती 2026 में आयु सीमा क्या है?

आयु सीमा 21 से 40 वर्ष है। आयु की गणना 1 जनवरी 2027 के आधार पर की जाएगी। आरक्षित वर्गों को नियमानुसार आयु में छूट मिलेगी।

निष्कर्ष

Rajasthan Safai Karmchari Recruitment 2026 राजस्थान में संविदा सफाई कर्मचारी के 24,752 पदों पर भर्ती का महत्वपूर्ण अवसर है। इस भर्ती में न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता निर्धारित नहीं है और चयन ऑनलाइन लॉटरी के माध्यम से किया जाएगा। अभ्यर्थियों को आवेदन करने से पहले अपनी पात्रता, आयु, अनुभव से जुड़े नियम और आवश्यक दस्तावेजों की जानकारी अच्छी तरह जांच लेनी चाहिए।

आवेदन करने से पहले आधिकारिक नोटिफिकेशन और संबंधित नवीनतम नोटिस को जरूर पढ़ें, क्योंकि भर्ती प्रक्रिया में जारी होने वाले अपडेट के अनुसार नियम या तिथियां बदल सकती हैं।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top