
रेलवे में सरकारी नौकरी पाने की तैयारी कर रहे स्नातक अभ्यर्थियों के लिए RRB NTPC Graduate Recruitment 2026 एक महत्वपूर्ण अवसर है। रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) ने नॉन-टेक्निकल पॉपुलर कैटेगरी (NTPC) के ग्रेजुएट लेवल पदों पर कुल 3,548 रिक्तियों के लिए भर्ती प्रक्रिया की घोषणा की है।
इस भर्ती के अंतर्गत चीफ कमर्शियल कम टिकट सुपरवाइजर, गुड्स ट्रेन मैनेजर, जूनियर अकाउंट्स असिस्टेंट कम टाइपिस्ट और सीनियर क्लर्क कम टाइपिस्ट जैसे पद शामिल हैं।
दिए गए नोटिफिकेशन के अनुसार, ऑनलाइन आवेदन 8 अक्टूबर 2026 से 6 नवंबर 2026 तक किए जा सकते हैं। आवेदन करने से पहले उम्मीदवारों को शैक्षणिक योग्यता, आयु सीमा, आवेदन शुल्क और चयन प्रक्रिया की जानकारी ध्यान से पढ़ लेनी चाहिए।
RRB NTPC Graduate Recruitment 2026: Overview
3,548
कुल पद
₹35,400
अधिकतम शुरुआती बेसिक पे
| भर्ती बोर्ड | रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) |
| विज्ञापन संख्या | CEN 06/2026 |
| भर्ती का स्तर | ग्रेजुएट लेवल |
| आवेदन का माध्यम | ऑनलाइन |
| आवेदन शुरू | 8 अक्टूबर 2026 |
| अंतिम तिथि | 6 नवंबर 2026 |
| शुल्क भुगतान की अंतिम तिथि | 8 नवंबर 2026 |
| आयु सीमा | 18 से 33 वर्ष |
| आयु की गणना | 1 जनवरी 2027 |
| चयन प्रक्रिया | CBT 1, CBT 2, दस्तावेज सत्यापन और मेडिकल |
RRB NTPC Graduate Vacancy 2026: पदों का विवरण
रेलवे NTPC ग्रेजुएट भर्ती में चार प्रकार के पदों पर नियुक्ति की जाएगी। इनमें सबसे अधिक रिक्तियां गुड्स ट्रेन मैनेजर के पद के लिए रखी गई हैं।
| पद का नाम | रिक्तियां |
|---|---|
| चीफ कमर्शियल कम टिकट सुपरवाइजर | 127 |
| गुड्स ट्रेन मैनेजर | 2,750 |
| जूनियर अकाउंट्स असिस्टेंट कम टाइपिस्ट | 300 |
| सीनियर क्लर्क कम टाइपिस्ट | 371 |
| कुल | 3,548 |
रिक्तियों की संख्या रेलवे की आवश्यकता के अनुसार बदल सकती है। उम्मीदवारों को आवेदन से पहले आधिकारिक अधिसूचना में अपने पद और संबंधित RRB की रिक्तियां देखनी चाहिए।
RRB NTPC Vacancy 2026: रेलवे बोर्ड के अनुसार पद
इस भर्ती में उम्मीदवार केवल एक रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) के लिए आवेदन कर सकते हैं। अलग-अलग बोर्ड के अंतर्गत पदों की संख्या इस प्रकार दी गई है।
| रेलवे भर्ती बोर्ड | पद |
|---|---|
| अहमदाबाद | 19 |
| अजमेर | 304 |
| बेंगलुरु | 346 |
| भोपाल | 157 |
| भुवनेश्वर | 146 |
| बिलासपुर | 542 |
| चंडीगढ़ | 59 |
| चेन्नई | 141 |
| गोरखपुर | 30 |
| गुवाहाटी | 104 |
| जम्मू-श्रीनगर | 66 |
| कोलकाता | 332 |
| मालदा | 26 |
| मुंबई | 155 |
| मुजफ्फरपुर | 78 |
| पटना | 29 |
| प्रयागराज | 265 |
| रांची | 377 |
| सिकंदराबाद | 56 |
| सिलीगुड़ी | 291 |
| तिरुवनंतपुरम | 25 |
| कुल | 3,548 |
RRB Ajmer Vacancy 2026
राजस्थान सहित अजमेर RRB क्षेत्र के उम्मीदवारों के लिए नोटिफिकेशन में 304 पद दिए गए हैं। इनका श्रेणीवार विवरण इस प्रकार है।
| श्रेणी | पद |
|---|---|
| अनारक्षित (UR) | 153 |
| अनुसूचित जाति (SC) | 45 |
| अनुसूचित जनजाति (ST) | 12 |
| अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) | 66 |
| आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS) | 28 |
| कुल | 304 |
श्रेणीवार कुल रिक्तियां
| श्रेणी | पदों की संख्या |
|---|---|
| अनारक्षित (UR) | 1,517 |
| अनुसूचित जाति (SC) | 553 |
| अनुसूचित जनजाति (ST) | 300 |
| OBC – नॉन क्रीमी लेयर | 873 |
| आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS) | 305 |
| कुल | 3,548 |
पूर्व सैनिक और दिव्यांग अभ्यर्थियों के लिए लागू क्षैतिज आरक्षण का विवरण आधिकारिक नोटिफिकेशन की संबंधित तालिकाओं में दिया गया है।
RRB NTPC Graduate Recruitment 2026: महत्वपूर्ण तिथियां
| कार्यक्रम | तिथि |
|---|---|
| सांकेतिक सूचना | 26 सितंबर 2026 |
| ऑनलाइन आवेदन शुरू | 8 अक्टूबर 2026 |
| ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि | 6 नवंबर 2026 |
| आवेदन शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि | 8 नवंबर 2026 |
| आवेदन में संशोधन | 9 से 18 नवंबर 2026 |
| CBT परीक्षा | बाद में घोषित होगी |
ध्यान दें: आवेदन फॉर्म जमा करने और शुल्क भुगतान की अंतिम तिथियां अलग-अलग हैं। फॉर्म 6 नवंबर 2026 तक जमा करना होगा, जबकि पहले से जमा किए गए आवेदन का शुल्क 8 नवंबर तक भरा जा सकता है।
RRB NTPC Application Fee 2026: आवेदन शुल्क
रेलवे NTPC भर्ती में आवेदन शुल्क अभ्यर्थी की श्रेणी के अनुसार निर्धारित किया गया है।
| अभ्यर्थी की श्रेणी | शुल्क |
|---|---|
| सामान्य तथा अन्य गैर-रियायती श्रेणियां | ₹500 |
| SC/ST | ₹250 |
| पूर्व सैनिक | ₹250 |
| दिव्यांग अभ्यर्थी | ₹250 |
| महिला अभ्यर्थी | ₹250 |
| ट्रांसजेंडर | ₹250 |
| अल्पसंख्यक श्रेणी | ₹250 |
| आर्थिक रूप से पिछड़ा वर्ग (EBC) | ₹250 |
शुल्क का भुगतान इंटरनेट बैंकिंग, डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड या UPI के माध्यम से किया जा सकता है।
परीक्षा देने पर कितनी फीस वापस मिलेगी?
प्रथम चरण की CBT परीक्षा में उपस्थित होने वाले पात्र अभ्यर्थियों को निर्धारित नियमों के अनुसार शुल्क वापस किया जाएगा।
- ₹500 जमा करने वाले पात्र अभ्यर्थियों को ₹400 वापस किए जाएंगे।
- ₹250 जमा करने वाली रियायती श्रेणियों के पात्र अभ्यर्थियों को ₹250 वापस किए जाएंगे।
- रिफंड में लागू बैंक शुल्क की कटौती हो सकती है।
- परीक्षा में शामिल नहीं होने पर शुल्क वापसी नहीं मिलेगी।
रिफंड के लिए आधार से जुड़े सक्रिय बैंक खाते सहित नोटिफिकेशन में दिए गए निर्देशों का पालन करना होगा।
महत्वपूर्ण: EWS, OBC और EBC अलग-अलग श्रेणियां हैं। केवल OBC या EWS होने के आधार पर ₹250 शुल्क की रियायत स्वतः नहीं मिलती। EBC के लिए निर्धारित पात्रता पूरी करना जरूरी है।
RRB NTPC Age Limit 2026: आयु सीमा
इस भर्ती के लिए निर्धारित सामान्य आयु सीमा 18 से 33 वर्ष है। आयु की गणना 1 जनवरी 2027 के आधार पर की जाएगी।
| श्रेणी | अधिकतम आयु सीमा में छूट |
|---|---|
| SC/ST | 5 वर्ष |
| OBC – नॉन क्रीमी लेयर | 3 वर्ष |
| दिव्यांग – UR/EWS | 10 वर्ष |
| दिव्यांग – OBC NCL | 13 वर्ष |
| दिव्यांग – SC/ST | 15 वर्ष |
पात्र पूर्व सैनिकों, रेलवे कर्मचारियों तथा अन्य अधिसूचित श्रेणियों को नियमानुसार आयु में छूट दी जा सकती है।
जिन विधवा, तलाकशुदा या न्यायिक रूप से पति से अलग रह रही महिला अभ्यर्थियों ने दोबारा विवाह नहीं किया है, उनके लिए अधिकतम आयु सीमा अलग निर्धारित है:
- UR/EWS: 35 वर्ष
- OBC NCL: 38 वर्ष
- SC/ST: 40 वर्ष
एक से अधिक आधार पर आयु छूट मिलने की स्थिति में संबंधित नियमों के अनुसार अधिकतम पात्र छूट लागू होगी।
RRB NTPC Graduate Eligibility 2026: शैक्षणिक योग्यता
RRB NTPC ग्रेजुएट लेवल के सभी चार पदों के लिए अभ्यर्थी के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक डिग्री या समकक्ष योग्यताहोना जरूरी है।
योग्यता से संबंधित मुख्य शर्तें:
- अभ्यर्थी ने मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से ग्रेजुएशन पूरा किया हो।
- आवश्यक शैक्षणिक योग्यता 6 नवंबर 2026 तक प्राप्त होनी चाहिए।
- ग्रेजुएशन के अंतिम वर्ष या अंतिम परीक्षा के परिणाम का इंतजार कर रहे अभ्यर्थी, यदि अंतिम तिथि तक निर्धारित योग्यता पूरी नहीं करते, तो पात्र नहीं होंगे।
- जूनियर अकाउंट्स असिस्टेंट कम टाइपिस्ट और सीनियर क्लर्क कम टाइपिस्ट पदों के लिए कंप्यूटर का बुनियादी ज्ञान और पर्याप्त टाइपिंग दक्षता अपेक्षित है।
RRB NTPC Selection Process 2026: चयन प्रक्रिया
रेलवे NTPC भर्ती में चयन के लिए मुख्य रूप से निम्न चरण निर्धारित हैं:
- प्रथम चरण की कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT 1)।
- द्वितीय चरण की कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT 2)।
- दस्तावेज सत्यापन (Document Verification)।
- मेडिकल परीक्षण (Medical Examination)।
CBT 1 एक स्क्रीनिंग परीक्षा होगी। इसके सामान्यीकृत अंकों और मेरिट के आधार पर उम्मीदवारों को CBT 2 के लिए शॉर्टलिस्ट किया जाएगा।
नोटिफिकेशन के अनुसार, दूसरे चरण के लिए संबंधित RRB की श्रेणीवार रिक्तियों के लगभग 15 गुना अभ्यर्थियों को शॉर्टलिस्ट करने का प्रावधान है। रेलवे आवश्यकता के अनुसार इसमें बदलाव कर सकता है।
दस्तावेज सत्यापन के लिए रिक्तियों के बराबर संख्या में अभ्यर्थियों को बुलाया जा सकता है। अंतिम चयन मेरिट, दस्तावेजों की जांच, मेडिकल फिटनेस और अन्य निर्धारित शर्तों के आधार पर होगा।
क्या RRB NTPC 2026 में टाइपिंग टेस्ट होगा?
इस भर्ती का एक महत्वपूर्ण बदलाव यह है कि CEN 06/2026 के तहत जूनियर अकाउंट्स असिस्टेंट कम टाइपिस्ट और सीनियर क्लर्क कम टाइपिस्ट पदों के लिए अलग कंप्यूटर आधारित टाइपिंग स्किल टेस्ट समाप्त कर दिया गया है।
हालांकि, इन पदों पर नियुक्ति के बाद कंप्यूटर और टाइपिंग दक्षता का मूल्यांकन किया जाएगा। असंतोषजनक प्रदर्शन का असर सेवा की पुष्टि या पदोन्नति पर पड़ सकता है।
RRB NTPC Exam Pattern 2026: प्रथम चरण की परीक्षा
CBT 1 में कुल 100 प्रश्न पूछे जाएंगे। परीक्षा में सामान्य जागरूकता, गणित और सामान्य बुद्धिमत्ता एवं तर्कशक्ति से सवाल होंगे।
| विषय | प्रश्न | अंक |
|---|---|---|
| सामान्य जागरूकता | 40 | 40 |
| गणित | 30 | 30 |
| सामान्य बुद्धिमत्ता एवं तर्कशक्ति | 30 | 30 |
| कुल | 100 | 100 |
- परीक्षा की अवधि: 90 मिनट
- प्रत्येक सही उत्तर: 1 अंक
- गलत उत्तर पर नेगेटिव मार्किंग: 1/3 अंक
- स्क्राइब की सुविधा के पात्र दिव्यांग अभ्यर्थियों के लिए अवधि: 120 मिनट
RRB NTPC CBT 2 Exam Pattern 2026
द्वितीय चरण की परीक्षा में कुल 120 प्रश्न होंगे और अधिकतम 120 अंक निर्धारित हैं।
| विषय | प्रश्न | अंक |
|---|---|---|
| सामान्य जागरूकता | 50 | 50 |
| गणित | 35 | 35 |
| सामान्य बुद्धिमत्ता एवं तर्कशक्ति | 35 | 35 |
| कुल | 120 | 120 |
CBT 2 की अवधि 90 मिनट होगी। प्रत्येक गलत उत्तर के लिए एक-तिहाई अंक काटे जाएंगे। पात्र दिव्यांग अभ्यर्थियों को स्क्राइब की सुविधा के साथ 120 मिनट मिलेंगे।
न्यूनतम अर्हक अंक
| श्रेणी | न्यूनतम अर्हक प्रतिशत |
|---|---|
| अनारक्षित (UR) | 40% |
| EWS | 40% |
| OBC NCL | 30% |
| SC | 30% |
| ST | 25% |
आरक्षित दिव्यांग रिक्तियों के लिए पर्याप्त पात्र अभ्यर्थी उपलब्ध नहीं होने पर निर्धारित शर्तों के अनुसार न्यूनतम अर्हक अंकों में 2 अंकों की छूट दी जा सकती है। न्यूनतम अर्हक अंक प्राप्त करना अंतिम चयन की गारंटी नहीं है।
RRB NTPC Syllabus 2026: परीक्षा का सिलेबस
दोनों कंप्यूटर आधारित परीक्षाओं में मुख्य रूप से तीन विषयों से प्रश्न पूछे जाएंगे।
1. गणित (Mathematics)
- संख्या पद्धति, दशमलव और भिन्न
- LCM और HCF
- अनुपात-समानुपात और प्रतिशत
- क्षेत्रमिति, समय एवं कार्य
- समय एवं दूरी
- साधारण और चक्रवृद्धि ब्याज
- लाभ-हानि
- प्रारंभिक बीजगणित
- ज्यामिति और त्रिकोणमिति
- प्रारंभिक सांख्यिकी
2. सामान्य बुद्धिमत्ता एवं तर्कशक्ति (Reasoning)
- समानता और संख्या एवं वर्णमाला श्रेणी
- कोडिंग-डिकोडिंग
- गणितीय संक्रियाएं
- संबंध आधारित प्रश्न
- विश्लेषणात्मक तर्क
- न्याय निगमन और वेन आरेख
- पहेलियां और आंकड़ों की पर्याप्तता
- कथन एवं निष्कर्ष
- निर्णय क्षमता
- मानचित्र और ग्राफ की व्याख्या
3. सामान्य जागरूकता (General Awareness)
- राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय समसामयिक घटनाएं
- खेल और भारतीय कला-संस्कृति
- साहित्य, इतिहास और स्वतंत्रता आंदोलन
- भारत एवं विश्व का भूगोल
- भारतीय संविधान और शासन व्यवस्था
- सामान्य विज्ञान और तकनीकी विकास
- पर्यावरण
- कंप्यूटर की मूल जानकारी
- भारतीय अर्थव्यवस्था
- प्रमुख सरकारी योजनाएं
RRB NTPC Salary 2026: पद के अनुसार वेतन
रेलवे NTPC ग्रेजुएट भर्ती में पद के अनुसार पे लेवल और शुरुआती मूल वेतन अलग-अलग निर्धारित हैं।
| पद का नाम | पे लेवल | शुरुआती मूल वेतन |
|---|---|---|
| चीफ कमर्शियल कम टिकट सुपरवाइजर | लेवल 6 | ₹35,400 |
| गुड्स ट्रेन मैनेजर | लेवल 5 | ₹29,200 |
| जूनियर अकाउंट्स असिस्टेंट कम टाइपिस्ट | लेवल 5 | ₹29,200 |
| सीनियर क्लर्क कम टाइपिस्ट | लेवल 5 | ₹29,200 |
ये सातवें वेतन आयोग के अनुसार शुरुआती मूल वेतन हैं। महंगाई भत्ता (DA), मकान किराया भत्ता (HRA) और अन्य लागू भत्तों के कारण कुल वेतन अलग हो सकता है। वास्तविक इन-हैंड सैलरी पोस्टिंग, लागू भत्तों और कटौतियों पर निर्भर करेगी।
पदवार मेडिकल मानक
अभ्यर्थियों को पदों की वरीयता भरते समय मेडिकल मानकों का भी ध्यान रखना चाहिए।
| पद | मेडिकल मानक |
|---|---|
| चीफ कमर्शियल कम टिकट सुपरवाइजर | B-2 |
| गुड्स ट्रेन मैनेजर | A-2 |
| जूनियर अकाउंट्स असिस्टेंट कम टाइपिस्ट | C-2 |
| सीनियर क्लर्क कम टाइपिस्ट | C-2 |
नोटिफिकेशन में दिए गए मेडिकल मानकों को पूरा करना आवश्यक है। विशेष रूप से A-2 मेडिकल मानक वाले गुड्स ट्रेन मैनेजर पद के लिए आंखों की दृष्टि और दृष्टि सुधार संबंधी निर्धारित शर्तें ध्यान से पढ़ें। मेडिकल पात्रता पूरी नहीं होने पर वैकल्पिक पद मिलने की गारंटी नहीं है।
RRB NTPC Graduate Recruitment 2026: ऑनलाइन आवेदन कैसे करें?
रेलवे NTPC भर्ती का आवेदन फॉर्म भरने के लिए नीचे दिए गए चरणों का पालन करें।
स्टेप 1: आधिकारिक पोर्टल खोलें
रेलवे के आवेदन पोर्टल rrbapply.gov.in पर जाएं।
स्टेप 2: अकाउंट बनाएं या लॉगिन करें
पहले से अकाउंट होने पर लॉगिन करें। नए उम्मीदवार पोर्टल के निर्देशों के अनुसार रजिस्ट्रेशन करें।
स्टेप 3: भर्ती का चयन करें
CEN 06/2026 के आवेदन विकल्प पर क्लिक करें और अपनी पात्रता के अनुसार केवल एक RRB चुनें।
स्टेप 4: आवेदन फॉर्म भरें
व्यक्तिगत जानकारी, शैक्षणिक योग्यता, श्रेणी और पदों एवं रेलवे जोन की वरीयता सही-सही भरें।
स्टेप 5: फोटो और हस्ताक्षर अपलोड करें
पोर्टल के निर्देशानुसार लाइव फोटो लें और निर्धारित प्रारूप में हस्ताक्षर एवं अन्य जरूरी विवरण अपलोड करें।
स्टेप 6: शुल्क जमा करके फॉर्म सबमिट करें
भरी गई सभी जानकारियां जांचें, लागू आवेदन शुल्क का भुगतान करें और फॉर्म सबमिट कर दें।
स्टेप 7: आवेदन की कॉपी सुरक्षित रखें
अंतिम सबमिशन के बाद आवेदन फॉर्म और भुगतान की रसीद अपने पास डाउनलोड करके रखें।
फोटो और हस्ताक्षर के जरूरी निर्देश
- आवेदन के दौरान पोर्टल पर लाइव फोटो ली जाएगी। इसके लिए कंप्यूटर या लैपटॉप का वेबकैम अथवा मोबाइल का फ्रंट कैमरा इस्तेमाल किया जा सकता है।
- पहले से मौजूद फोटो की तस्वीर खींचकर लाइव फोटो के स्थान पर जमा करना स्वीकार नहीं होगा।
- हस्ताक्षर सफेद कागज पर काली स्याही से करें।
- दिए गए निर्देशों के अनुसार हस्ताक्षर की JPG/JPEG फाइल का आकार 30 से 49 KB और न्यूनतम आयाम 140 × 60 पिक्सल होना चाहिए।
आवेदन में संशोधन के नियम
आवेदन में अनुमत बदलाव 9 नवंबर से 18 नवंबर 2026 तक किए जा सकेंगे। प्रत्येक संशोधन के लिए ₹250 का गैर-वापसी योग्य शुल्क निर्धारित है।
अकाउंट बनाते समय दर्ज कुछ विवरण और चुना गया RRB बाद में बदला नहीं जा सकेगा। इसलिए रजिस्ट्रेशन के दौरान मोबाइल नंबर, ईमेल और RRB का चुनाव सावधानी से करें। एक से अधिक आवेदन जमा करने पर सभी आवेदन निरस्त होने और भविष्य की RRB/RRC परीक्षाओं से प्रतिबंधित किए जाने का जोखिम हो सकता है।
RRB NTPC Graduate Recruitment 2026: महत्वपूर्ण लिंक
Official Notification PDF
भर्ती की शर्तें, पद और परीक्षा संबंधी नियम
Apply Online
ऑनलाइन आवेदन पोर्टल
RRB Official Website
रेलवे भर्ती बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट
निष्कर्ष
RRB NTPC Graduate Recruitment 2026 के तहत रेलवे में 3,548 ग्रेजुएट लेवल पदों पर भर्ती का अवसर दिया गया है। इस भर्ती के लिए स्नातक डिग्री, निर्धारित आयु सीमा और संबंधित पदों की अन्य पात्रता शर्तें पूरी करना आवश्यक है। चयन CBT 1, CBT 2, दस्तावेज सत्यापन और मेडिकल परीक्षण के आधार पर होगा।
इच्छुक उम्मीदवारों को आवेदन करने से पहले आधिकारिक नोटिफिकेशन पढ़ना चाहिए और अंतिम तिथि का ध्यान रखना चाहिए।